फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Diarrhea spread in mint, 14 days Water supply is being done once in a while.

Solan News: टकसाल में फैला डायरिया, 14 दिन में एक बार हो रही पानी की सप्लाई

Mon, 29 Apr 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 29 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
मजबूरी में लोग प्राकृतिक जल स्रोतों के पानी को कर रहे इस्तेमाल
विज्ञापन

पिछले दिनों में क्षेत्र में हुई सप्लाई में भी आ गए थे लंबे बाल
बावड़ी से सैंपल फेल हुए पानी को ही ले रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के साथ लगते टकसाल में डायरिया फैलने लगा है। लेकिन विभाग की ओर से यहां पर पीने की सप्लाई 14 दिन में एक बार हो रही है। लोगों को मजबूरी में प्राकृतिक स्रोतों से पानी भरना पड़ रहा है। ऐसे में लोग उस बावड़ी से भी पानी भर रहे हैं जिसके बीते दिनों सैंपल फेल हुए थे। लोगों के लिए पानी का अन्य कोई साधन न होने से उन्हें मजबूरी में इसी पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग डायरिया का शिकार होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
वहीं स्लम बस्ती में रहने वाले परिवार के लोग भी टकसाल स्थित बावड़ी से ही पानी भर रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि स्लम बस्ती के लोग इस पानी स्रोत के पास ही कपड़े धोते हैं और नहाते भी हैं। वहीं जल शक्ति विभाग की ओर से दो सप्ताह में एक बार पानी की आपूर्ति देने के बाद भी बीते दिनों उसमें अधिक मात्रा में बाल भी आए थे। इसके बाद जल शक्ति विभाग को इसकी जांच करने के लिए भी निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

गौर रहे कि टकसाल गांव दो भागों में बंटा हुआ हैं। इसमें निचले परवाणू में लगभग 500 निवासी रहते हैं। जबकि मुख्य टकसाल में करीब 2000 से 2500 लोग रहते हैं। निचले टकसाल में पानी न आने के बाद लोग टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई को मंगवाते हैं। वहीं अन्य लोग पुरानी बावड़ी पर निर्भर हैं। यहां से लोग पानी भरकर ले जाते हैं और उस पानी को पीने के लिए भी इस्तेमाल में लाते हैं। इससे बीमारियों के होने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
निचले टकसाल में पानी की सप्लाई की कमी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। मजबूरी में लोग इन दिनों बावड़ी पर निर्भर हैं। लेकिन इस बावड़ी के सैंपल फेल हो चुके हैं। लोगों के पास अन्य कोई पानी का साधन नहीं हैं।

-निशा देवी
वार्ड सदस्य, पंचायत टकसाल

इनसेट
टकसाल में पानी की सप्लाई के लिए गर्मियों में हिमुडा से पानी खरीदना पड़ता है। आजकल हिमुडा ने पानी की सप्लाई कम कर दी है। जल्द ही क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पानी दिया जाएगा। लोगों से आग्रह है कि पानी को 20 मिनट तक उबालने के बाद ही सेवन करें ताकि बीमारियों से बचा जा सके।
-ई. भानू उदय
सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed