फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Diarrhea increases again in Parwanoo after two days, nine new cases reported

Solan News: परवाणू में दो दिन बाद फिर बढ़ा डायरिया, नौ नए मामले आए

Tue, 14 May 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं रुक रहा डायरिया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में दो दिन तक हल्की राहत के बाद मंगलवार को फिर नौ नए मामले डायरिया के आए, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, रविवार और सोमवार को मात्र छह ही मामले आए थे। ऐसे में डायरिया के मरीजों का आंकड़ा अब परवाणू में 725 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम को लेकर अन्य विभागों के साथ प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग आईईसी एक्टिविटी के माध्यम से लोगों को डायरिया को लेकर जागरूक किया जा रहा है। गौर रहे कि पिछले लगभग एक महीने से औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में लगातार डायरिया के मामले आ रहे हैं। वर्तमान में डायरिया का आंकड़ा 725 पहुंच गया है। हालांकि, दो दिन तक लोगों को हल्की राहत मिली थी, लेकिन अब फिर मामले बढ़ गए हैं। तमाम प्रयासों के बाद स्वास्थ्य विभाग यहां डायरिया को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है। क्षेत्र में कई जल स्रोतों के सैंपल भी फेल हो गए, मगर संबंधित प्रशासन और विभागों को यह पता नहीं चल पाया कि डायरिया कहां से फैल रहा है।

पानी उबाल कर ही पिएं
मंगलवार को डायरिया के नौ मरीज आए हैं। डायरिया के मामले न बढ़े इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह पानी को उबाल कर पिएं और खाने पीने का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन

डॉ. कविता शर्मा, खंड अधिकारी, धर्मपुर स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed