{"_id":"68052b4b017150c4bd025f75","slug":"dhars-bed-defeated-yfc-kahlog-in-kabaddi-solan-news-c-176-1-ssml1042-142073-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कबड्डी में धार की बेड़ ने हराया वाईएफसी कहलोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कबड्डी में धार की बेड़ ने हराया वाईएफसी कहलोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। क्षेत्र के साथ लगते ग्राम पंचायत धार की बेड में मेला व कबड्डी आयोजित हुआ। इस दौरान प्रोग्रेसिव युवा क्लब की ओर कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में वीरेंद्र मोहन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कबड्डी प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबला वाईएफसी कहलोग व भोजनगर की टीम के बीच हुआ। इसमें वाईएफसी कहलोग ने भोजनगर को 26-18 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला कमलहीर इलेवन व धार की बेड के बीच हुआ। इसमें धार की बेड ने कमलहीर इलेवल को 24-20 से हराया। फाइनल मुकाबले में वाईएफसी कहलोग व धार की बेड के खिलाड़ी खूब जोर आजमाइश की। इसमेे धार की बेड टीम ने वाईएफसी कहलोग को 24-18 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मेला कमेटी व प्रोग्रेसिव यूथ क्लब ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 7100 रुपये और उप विजेता टीम को ट्राॅफी के साथ 6100 रुपये का इनाम दिया। इस मौके पर भरत ठाकुर, रिंकू, बोबी, रोहित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।