{"_id":"67f8fa9d40a2389c7502af18","slug":"dharmpur-police-arrested-the-proclaimed-offender-from-kanda-solan-news-c-176-1-ssml1041-141519-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर पुलिस ने कंडा से दबोचा उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर पुलिस ने कंडा से दबोचा उद्घोषित अपराधी
विज्ञापन
2024 में चोरी के मामले में चल रहा था फरार, पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल कर रहा था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चोरी के मामले में भगौड़ा उद्घोषित अपराधी को धर्मपुर पुलिस ने कंडा से गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रहा था। आरोपी को कोर्ट ने 2024 में भगौड़ा घोषित कर दिया था। धर्मपुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच उसे कंडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मपुर ने गुप्त सूचना के आधार पर एक उद्घोषित अपराधी कैलाश चंद पुत्र कमलू राम, निवासी गांव बंदधाना, जिला कुल्लू को आदर्श केंद्रीय कारागार कंडा के पास से गिरफ्तार किया है। इस पर पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त आरोपी को पुलिस थाना धर्मपुर में पंजीकृत चोरी के एक मामले में 2 अक्तूबर 2023 में अदालत के बार-बार बुलाने पर भी पेश न होने के कारण 23 सितंबर 2024 को भगौड़ा अपराधी घोषित किया गया था। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि यह आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। जिसकी तलाश धर्मपुर पुलिस लगातार कर रही थी। उक्त आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।