फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dharmpur Panchayat Samiti elections postponed No member arrived by the scheduled time

Solan News: धर्मपुर पंचायत समिति चुनाव स्थगित निर्धारित समय में नहीं पहुंचा कोई सदस्य

Fri, 12 Jun 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण 18 जून को होगी अगली बैठक
विज्ञापन

भाजपा व कांग्रेस दोनों दल जुटे अपना अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर में शुक्रवार को पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्धारित बैठक में सदस्यों की अनुपस्थिति के चलते स्थगित कर दी गई। इस कारण अब 18 जून को इन पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास खंड धर्मपुर की पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक का समय निर्धारित था। विकास खंड अधिकारियों द्वारा चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। हालांकि, पंचायत समिति के कुल 16 सदस्यों में से एक भी सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हुआ। सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण बैठक को 1:00 बजे स्थगित कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप पंचायत समिति के चुनाव रद्द करने पड़े। एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अगली बैठक 18 जून को आयोजित की जाएगी, जिसमें चुनाव संपन्न होंगे।

सूत्रों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल पंचायत समिति में अपने समर्पित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत जुटाने में असफल रहे। इस कारण दोनों ही पार्टियों के नेता और सदस्य लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पंचायत समिति के सदस्यों के साथ चुनाव की रणनीति बनाने का प्रयास कर रहे थे। कांग्रेस नेता और धर्मपुर पंचायत समिति सदस्य सुनील गोयल ने दावा किया कि उनके पास सात सदस्य हैं और वे कांग्रेस समर्पित पंचायत समिति बनाने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा नेता दस सदस्यों के समर्थन का दावा कर रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मपुर मदन मोहन मेहता, वरिष्ठ नेता सुंदरम ठाकुर, नरेश ठाकुर और जिला परिषद टकसाल के सदस्य पंकज शर्मा ने भी कहा कि उनके पास पंचायत समिति बनाने के लिए पर्याप्त संख्या बल है। उन्होंने बताया कि दो-तिहाई बहुमत के लिए 11 सदस्यों की आवश्यकता थी, जबकि उनके पास 10 सदस्य थे, जिसके कारण बहुमत नहीं बन सका। कहा कि 18 जून को होने वाली बैठक में वे भाजपा समर्पित पंचायत समिति बनाने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed