फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dharampur vegetable market

एक करोड़ से होगा धर्मपुर सब्जी मंडी का विस्तारीकरण

Fri, 25 Sep 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। एपीएमसी जिला सोलन के तहत उप सब्जी मंडी धर्मपुर का एक करोड़ रुपये की लागत से विस्तारीकरण किया जाएगा। यह जानकारी एपीएमसी के जिला अध्यक्ष संजीव कश्यप और उप सब्जी मंडी धर्मपुर आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि उप सब्जी मंडी का लगभग एक करोड़ की लागत से विस्तारीकरण किया जाएगा। इसमें बाहरी राज्य से आने वाले आढ़ती और अन्य लोगों के लिए सब्जी मंडी के प्रथम फ्लोर पर किसान भवन का निर्माण किया जाएगा। किसान भवन में पांच कमरे शौचालय के साथ बनाए जाएंगे। इसके अलावा भवन की प्रथम बेसमेंट में दो वीआईपी रूम भी बनाए जाएंगे। पूरी सब्जी मंडी में अत्याधुनिक किस्म की लाइटें लगाई जाएंगी। गौर हो कि धर्मपुर उप सब्जी मंडी में वर्तमान में हर वर्ष करोड़ों रुपये का कारोबार किया जा रहा है, लेकिन मंडी की हालत काफी समय से दयनीय बनी हुई है। मंडी के शौचालयों और कमरों की हालत बहुत खराब हो गई है। वहीं, वर्तमान में सब्जी मंडी में कार्य बढ़ने से नीलामी मंच भी छोटा पड़ रहा था। मंडी के विस्तारीकरण में मंडी की अतिरिक्त भूमि पर बड़ा ऑक्शन प्लेट फार्म बनाया जाएगा। मंडी की खस्ताहालत के लिए आढ़तियों ने सरकार से मांग की गई थी कि करोड़ों रुपये का कारोबार करने वाली मंडी में सुविधाएं नहीं हैं। मंडी के शौचालय गंदे पड़े हैं, इस कारण शौचालय को कोई भी प्रयोग नहीं करता। धर्मपुर में किसान मेले के आयोजन में प्रदेश के बागवानी एवं कृषि मंत्री डॉ.रामलाल मारकंडा ने मंडी की हालत को सुधारने के लिए एक करोड़ की राशि देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed