फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dharampur once a month Giri Yojana supplies are available

Solan News: धर्मपुर को माह में एक बार मिल रही गिरि योजना की सप्लाई

Sun, 11 Feb 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 11 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
गर्मियों में लोगों को झेलनी पड़ सकती है पेयजल किल्लत
विज्ञापन

वर्तमान में भी जनता को पांचवें दिन मिलती है आपूर्ति
डगरोह पेयजल योजना में मार्च में सूख जाता है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। प्रदेश में सरकार की ओर से लोगों से कई दावे किए गए हैं। पानी की सुविधा को गांव तक पहुंचाने के लिए भी कहा है। लेकिन सरकार के दावे फेल होते साबित हो रहे हैं। कारण यह है कि धर्मपुर में गर्मियों में सात से आठ और सर्दियों में भी पांच दिन बाद पानी की सप्लाई मिल रही है। वहीं वर्तमान में गिरि पेयजल योजना का लाभ भी नाम मात्र का मिल रहा है। माह में एक बार धर्मपुर को गिरि योजना से सप्लाई आती है। जिससे पानी का आवंटन करना काफी मुश्किल हो रहा है।
धर्मपुर में केवल डगरोह पेयजल योजना ही पानी का एक सहारा है। लेेकिन खड्ड में भी पानी मार्च सूख जाता है। ऐसे में आगामी गर्मियों के दिनों में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। कई बार जनता गिरि सप्लाई देने की मांग कर चुकी है। इसके बावजूद कोई असर विभाग पर नहीं पड़ रहा है। इस कारण धर्मपुर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कसौली विधायक को भी अपनी समस्या बता चुके हैं। इसके बाद कुछ दिनों तक पानी मिल जाता है। लेकिन धीरे-धीरे फिर वही हाल हो जाता है। लोगो का विभाग पर आरोप है कि धर्मपुर क्षेत्र को मिलने वाला पानी का हिस्सा पूरा नहीं दिया जाता है। सोलन में जैसे ही पानी की किल्लत होनी शुरू हो जाती है वैसे ही गिरि पेयजल योजना का धर्मपुर को मिलने वाली सप्लाई को विभाग रोक देता है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में टैंकर मंगवाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, धर्मपुर पंचायत के पूर्व प्रधान और वर्तमान में एपीएमसी को सदस्य महेश गुप्ता ने कहा कि इस समस्या को जल्द सुलझाया जाएगा। इस समस्या को विधायक विनोद सुल्तानपुरी के माध्यम से जल शक्ति विभाग में उठाया जाएगा। साथ ही निरंतर पानी की सप्लाई धर्मपुर को मिले इस बारे भी विभागीय अधिकारियों से बात की जाएगी।

इनसेट
किया जाएगा आंदोलन
धर्मपुर पंचायत के उपप्रधान अजय गरचा ने कहा कि अगर जल्द धर्मपुर क्षेत्र को अपने हिस्से का पानी नहीं मिला तो विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे। कई बार पंचायत की ओर से अधिकारियों से आग्रह किया जा चुका है। इसके बावजूद पानी की सप्लाई निरंतर नहीं हो पा रही है।


इनसेट
धर्मपुर को पानी की गिरि योजना से सप्लाई माह में एक दिन ही मिल रही है। लोगों को पानी की आपूर्ति में बाधा आ रही है। कई बार मांग करने पर गिरि से पानी मिल रहा है। केवल डगरोह पेयजल योजना के सहारे धर्मपुर को पानी दिया जा रहा है। जहां पर भी वर्तमान में बिजली न होने से पानी की लिफ्टिंग रुक-रुक कर हो रही है। ऐसे में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
-भानु उदय
सहायक अभियंता, जल शक्ति उपमंडल धर्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed