फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   dharampur area two youth arrested with chitta

कालका-शिमला एनएच पर चिट्टा और अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2019 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे सहित अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो अलग क्षेत्रों में गश्त के दौरान दबोचा है। पुलिस ने एक युवक से 2.60 ग्राम चिट्टा और दूसरे युवक से 14.22 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने दोनों क खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। इसमें आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

एनएच पर कृष्ण मंदिर धर्मपुर के समीप पुलिस गश्त पर थी। वहीं से गुजर रहे एक युवक को पुलिस ने शक के आधार पर रोका। जब उसकी तलाशी ली तो उससे 14.22 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी की पहचान धर्मपुर के धार की बेड़ निवासी के रूप में की है। पुलिस एनएच पर मनसा माता मंदिर के समीप गश्त पर थी। वहीं, पुलिस ने एक युवक की तलाशी लेने पर उससे 2.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन

इसकी पहचान 24 वर्षीय कार्तिक निवासी धर्मपुर तहसील कसौली के रूप में की है। पुलिस ने पकड़े दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने अफीम और चिट्टे के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed