{"_id":"576e68854f1c1b625fb48057","slug":"dfc-incepction","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति विभाग की दबिश से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति विभाग की दबिश से हड़कंप
ब्यूरो, अरकी सोलन
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने अर्की के विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुए घरेलू गैस के दुरुपयोग के मामले पकड़े हैं।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आपूर्ति विभाग ने अर्की के विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुए घरेलू गैस के दुरुपयोग के मामले पकड़े हैं। कारोबारियों को चेतावनी देते हुए जुर्माना भी ठोका है। इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा अर्की तहसील के विभिन्न स्थानों पर रसोई गैस दुरुपयोग के आधा दर्जन से अधिक मामलों में 12 हजार रुपये जुर्माना वसूला। निरीक्षक श्याम भाटिया ने निरीक्षण संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि 27 निरीक्षण किए गए जिनमें होटलों-ढाबों में रसोई गैस दुरुपयोग करने पर ढाबा मालिकों से 7 सिलेंडर जब्त किए तथा चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
कहा कि विभागीय निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कई लोग सरकारी कार्य में व्यवधान डालने का प्रयास करते हैं। इनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे खाद्य वस्तुएं खरीद के समय मूल्य सूचि तथा सामान की गुणवता जांच लें।
विज्ञापन