{"_id":"610d77508ebc3ec244708968","slug":"development-in-himachal-done-by-shanta-and-dhumal-dr-bindal-solan-news-sml3795208141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में विकास शांता-धूमल की देन : बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में विकास शांता-धूमल की देन : बिंदल
विज्ञापन
अर्की के गौ सदन में भाजपा की आयोजित बैठक में मौजूद प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, डॉ राजीव मंत्र
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। भाजपा के अर्की उपचुनाव प्रभारी डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में यदि पीने के पानी की योजना को लेकर यदि काम हुआ तो वह शांता कुमार और नगीन चंद्र पाल की देन है। सड़कों का जाल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बिछाया और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चहुंमुखी विकास के साथ-साथ हिम केयर जैसी योजनाएं देकर लोगों की चिंता की है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिंदल ने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में अर्की निर्वाचन क्षेत्र से बढ़त मिली थी, उसी तरह विधानसभा उपचुनाव के दौरान बढ़त के लिए मेहनत करने की आवश्यकता होगी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अर्की विधान सभा क्षेत्र के मतदाता जागरूक हैं और पार्टी के लिए निष्ठा से कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कुछ ही अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। आप सभी कार्यकर्ताओं सहित सभी लोगों के जो साढ़े तीन साल बर्बाद हुए हैं, आगे के डेढ़ साल बर्बाद नहीं होने देंगे। 2022 के विस चुनाव से पहले अर्की का नक्शा बदल कर दिखाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस की जीत से पिछड़ा क्षेत्र : डॉ सैजल
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि वह विधानसभा के सत्र को छोड़कर आप लोगों के बीच पहुंचे हैं। आने वाले उपचुनाव में आप लोगों के बीच ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी आप लोगों बीच जल्द ही आएंगे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश पिछले चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत हुई थी, जिस कारण क्षेत्र पिछड़ गया।
इससे पहले भाजपा मंडल ने सभी शीर्ष नेताओं का टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर हिमको के अध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।