{"_id":"6a4e57c7843433317c041dca","slug":"development-block-dharampur-received-a-new-building-the-kasauli-mla-inaugurated-it-solan-news-c-176-1-ssml1040-173483-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विकास खंड धर्मपुर को मिली नए भवन की \nसौगात, कसौली विधायक ने किया लोकार्पण,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विकास खंड धर्मपुर को मिली नए भवन की सौगात, कसौली विधायक ने किया लोकार्पण,
Wed, 08 Jul 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसौली विधायक ने किया लोकार्पण,3.62 करोड़ की लागत से चार मंजिला भवन का किया है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर के नवनिर्मित आधुनिक भवन का आखिरकार विधिवत शुभारंभ हो गया है। 3.62 करोड़ रुपये की लागत से बने इस चार मंजिला भवन का ऑनलाइन उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले ही नैरीकला से कर दिया था, लेकिन बुधवार को नए भवन में प्रवेश और विधिवत पूजा-अर्चना के लिए कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और भवन का लोकार्पण किया।
भवन के लोकार्पण से पहले विधायक विनोद सुल्तानपुरी, एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार कसौली जगपाल सिंह और बीडीओ धर्मपुर धनीराम पंवर ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना की, जिसके बाद बीडीओ कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित इस चार मंजिला भवन की खासियत यह है कि इसमें प्राकृतिक रोशनी का अधिकतम उपयोग करने के लिए आधुनिक डिजाइन तैयार किया गया है। समारोह के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पुराने और नए पंचायत प्रतिनिधियों को आपस में बैठकर योजनाएं बनानी चाहिए। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि इस नए भवन की शुरुआत कसौली के पूर्व विधायक डॉ. राजीव सैजल ने की थी और वह भी इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा पूर्व विधायक ने जो काम शुरू किया था, उसे आगे बढ़ाने का काम मैंने किया है। इसके साथ ही उन्होंने धर्मपुर में 33/11 केवी सब-स्टेशन की मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।
अस्पताल का औचक निरीक्षण
भवन के लोकार्पण और निरीक्षण के बाद विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर अस्पताल का औचक दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस पूरे कार्यक्रम और दौरे के दौरान एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार कसौली जगपाल सिंह, जिला योजना अधिकारी रमेश शर्मा, बीडीओ धर्मपुर धनीराम पंवर सहित पंचायती राज विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।