फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dev Dutt Sharma of Kasauli received literary award

Solan News: कसौली के देव दत्त शर्मा को मिला साहित्यिक सम्मान

Thu, 17 Apr 2025 04:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय साहित्य संस्थान काव्यकुमुद ने उत्कृष्ट लेखन के लिए किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन की कसौली तहसील के गांव खजरेट के देवदत्त शर्मा को अंतरराष्ट्रीय साहित्य संस्थान काव्यकुमुद ने साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया। देवदत्त शर्मा ने बताया कि ये सम्मान काव्यकुमुद मंच ने उनके उत्कृष्ट लेखन और लेखन के प्रति रुचि को ध्यान में रखते हुए दिया है। उन्होंने बताया कि वे समय-समय पर जनजागरण व समाज में पनप रही बुराइयों के उन्मूलन के लिए अपनी लेखनी के माध्यम से प्रयासरत हैं। देव दत्त शर्मा पेशे से हिंदी अध्यापक हैं और हिमाचल प्रदेश सरकार ने इनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए इन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया है। साथ ही वर्ष 2021 में केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री ने इन्हें नमामि गंगे पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया है। इसके अतिरिक्त बहुत से संस्थान इन्हें समय समय पर अनेक मानक उपाधियों से सम्मानित करती रहती है। देव दत्त शर्मा ने शिमला समरहिल में शिव बावड़ी ढहने और उसमें दबे लोगों के लिए और हिमाचल बाढ़ आपदा पर भी गीत लिखा था। साथ ही जिला सोलन के ममलीग के जडोंन गांव में रति राम के 7 परिजनों के दबने की घटना को भी गीत रूप में बांधा। देव दत्त शर्मा ने इस उत्कृष्ट सम्मान के लिए काव्यकुमुद मंच की निर्णायक मंडली का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed