फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Deputy Commissioner gave victory certificates to the newly elected BJP councillors of Municipal Corporation Solan.

Solan News: नगर निगम सोलन के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों को उपायुक्त ने दिए विजय प्रमाणपत्र

Tue, 02 Jun 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner gave victory certificates to the newly elected BJP councillors of Municipal Corporation Solan.
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा के साथ विजय प्रमाण पत्र दिखाते भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद। स्रोत :  - फोटो : मृतक राजकुमारी का फाइल फोटो
पार्षदों ने उपायुक्त को दिलाया विश्वास, कहा-जनता की अपेक्षाओं पर उतरेंगे खरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों ने मंगलवार को अपने आधिकारिक विजय प्रमाणपत्र उपायुक्त से प्राप्त किए। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विजय प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों में वार्ड-1 से नीलम कुमारी, वार्ड-2 से सुषमा शर्मा, वार्ड-4 से रोहित भारद्वाज, वार्ड-5 से प्रियंका पंजा, वार्ड-6 से रेखा साहनी, वार्ड-8 से सुरेंद्र कश्यप, वार्ड-11 से सरिता ठाकुर, वार्ड-12 से प्रियंका अग्रवाल, वार्ड-15 से अभिषेक ठाकुर और वार्ड-16 से सीमा शामिल रहीं। इस दौरान भाजपा मंडल शहरी सोलन के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, महामंत्री संजय मलिक, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, अनिल कुमार, कार्यालय सचिव जगदीश गर्ग तथा जिला सोलन मीडिया प्रभारी संजीव मोहन भी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पार्षदों ने जिला प्रशासन और जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन की सराहना की। पार्षदों ने कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। सभी ने सोलन शहर के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेते हुए जनहित के कार्यों को गति देने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed