{"_id":"6a3be553673f76a79d0cd1da","slug":"depot-servers-down-for-three-days-consumers-returning-empty-handed-solan-news-c-176-1-ssml1040-172445-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डिपुओं का तीन दिनों से सर्वर ठप, खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डिपुओं का तीन दिनों से सर्वर ठप, खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के कारण नहीं मिल रहा राशन, उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के डिपुओं में कार्ड धारक पीओएस मशीन का सर्वर न चलने से राशन नहीं ले पा रहे हैं। बीते तीन दिनों से उपभोक्ता डिपुओं में राशन लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं। सर्वर न चलने से न केवल उपभोक्ता परेशान हैं, बल्कि डिपो होल्डर भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
बीते दिनों डिपुओं में आया राशन बिल कटने के बाद स्टॉक ही अपडेट नहीं हो पाया है। इससे डिपो होल्डर भी सामान जारी नहीं कर पा रहे हैं। महीने के अंतिम दिन होने के कारण समस्या और बढ़ गई है। उपभोक्ता अब डिपुओं में सर्वर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
खाद्य आपूर्ति विभाग ने दावा किया है कि आईटी सेल को मशीन में आ रही तकनीकी खराबी की जानकारी दे दी गई है। इस पर कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि राशन डिपुओं में पीओएस मशीन से ही राशन वितरित किया जाता है। जब तक पीओएस मशीन में राशन कार्ड पंच नहीं होता, तब तक डिपो होल्डर उपभोक्ताओं को राशन जारी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से तकनीकी खराबी के कारण सर्वर कई बार ठप हो चुका है, जिससे पहले भी कई कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पाया है। उधर, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रवण हिमालयन ने बताया कि सर्वर में आ रही दिक्कत के बारे में आईटी सेल को सूचित कर दिया गया है और इसका समाधान किया जा रहा है।