फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Departmental friendly cricket competition will start from May 10 in Kunihar

Solan News: कुनिहार में 10 मई से शुरू होगी विभागीय मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 06 May 2025 06:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। विकास खंड कुनिहार की ओर से महाराजा पद्म सिंह मेमोरियल स्टेडियम कुनिहार में तीन दिवसीय विभागीय मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 10 मई को सुबह 8:00 बजे होगा। इस मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता में उपमंडल अर्की के विभिन्न विभागों की 12 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 12 मई को होगा। विजेता व उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को आकर्षक ट्रॉफी व नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। हर मैच में मैन ऑफ द मैच व आखिर में मैन ऑफ द सीरीज भी दिया जाएगा। विकास खंड अधिकारी कुनिहार तन्मय सिंह कंवर ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य उपमंडल के सभी विभागों को एक मंच प्रदान करना है। इसमें सभी विभागीय कर्मचारी आपस में सामंजस्य बैठाकर एक दूसरे से खेल-खेल में मैत्री पूर्ण वातावरण में समाज को आपसी सहयोग का संदेश दे सके। उन्होंने बताया कि यह मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 10 से 12 मई तक होगी। अगर बीच में मौसम ने कोई खलल डाला तो 14 मई को बचे हुए मैच करवाए जाएंगे। प्रतियोगिता में हर टीम के लिए 5,500 रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया है। जो प्रत्येक टीम को 8 मई शाम 5:00 बजे तक विकास खंड कार्यालय में जमा करवाना होगा। प्रत्येक मैच 12- 12 ओवरों का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed