{"_id":"6579a18b7eab5aa02f0f039c","slug":"deni-team-won-the-cricket-competition-solan-news-c-176-1-ssml1041-12576-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: देनी टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: देनी टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता जीती
Wed, 13 Dec 2023 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
फाइनल में गुल्लरवाला की टीम को हराया
बिंदर बने प्रतियोगिता के बेस्ट गेंदबाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। शहीद शिव सिंह स्पोर्ट्स क्लब गुल्लरवाला की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर देनी क्रिकेट टीम ने कब्जा किया है। उसने फाइनल में गुल्लरवाला की टीम को पराजित किया। विजयी टीम को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।
गुल्लरवाला के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता का फाइनल मैच देनी व गुल्लरवाला के बीच हुआ। गुल्लरवाला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 93 रनों का लक्ष्य रखा रखा। जिसमें गौरू ने 48 रनों की पारी खेली। जवाब में देनी की टीम ने अंतिम ओवर में लक्ष्य को पूरा कर लिया। बल्लेबाज बागू व बबू ने 29-29 रन बनाए। इससे पूर्व सेमीफाइनल में गुल्लरवाला ने बेरछा और देनी ने नमोह को हराया। बिंदर को बेस्ट गेंदबाज, लाडू को बेस्ट बल्लेबाज और खेम सिंह को बेस्ट क्षेत्र रक्षक का खिताब दिया गया। इससे पूर्व समापन समारोह के मुख्यातिथि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरदीप बावा ने खिलाड़ियों का परिचय करने के बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने क्लब की ओर से विजेता टीम देनी को 21000 और ट्रॉफी, उप विजेता टीम को 15000 व ट्राॅफी प्रदान की। इस मौके पर रवि, गोरू, लादू, सोनी, डिंपल, वीनू, केशू, बलजीत, अरू, अमन, लक्की, शालू, राहुल, समर, जस्सी, हरदीप व बिला मौजूद रहे।