फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dengue hits Solan, Chandigarh The person who came from turned out to be a victim

Solan News: सोलन में डेंगू की दस्तक, चंडीगढ़ से आया व्यक्ति निकला पीड़ित

Fri, 20 Sep 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 20 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन में तीन मरीज निकले डेंगू पॉजिटिव
विज्ञापन

जिले में 20 हो गई डेंगू पीड़ितों की संख्या
मामले आने से महकमे की चिंता और बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/नालागढ़। जिला मुख्यालय सोलन में डेंगू की दस्तक हो गई है। बीबीएन के बाद अब क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव निकला है। यह व्यक्ति चंडीगढ़ से बीते दिनों सोलन आया था। इसके बाद इसे बुखार और डेंगू जैसे लक्षण लगे तो उपचार करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा। यहां पर चिकित्सक ने लक्षणों को देखते हुए डेंगू का शक जताया और टेस्ट करवाने के लिए कहा। टेस्ट करवाने पर व्यक्ति डेंगू से पॉजिटिव पाया गया। वहीं, व्यक्ति को उपचार के वार्ड में भर्ती किया गया। साथ ही व्यक्ति का उपचार शुरू किया गया।
वहीं बीबीएन में तीन मरीज शुक्रवार को डेंगू से पॉजिटिव निकलें हैं। एलिजा टेस्ट के माध्यम से नालागढ़ अस्पताल में डेंगू सैंपलों की जांच की गई। टेस्ट में दो नालागढ़ और एक मरीज बद्दी में डेंगू पीड़ित पाया गया। जिले में इस वर्ष अब तक डेंगू के 20 मामले हो गए हैं। इसमें से औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत बद्दी के 10, नालागढ़ में नौ और सोलन में एक मरीज पॉजिटिव है।
विज्ञापन

गौर रहे कि बीते दिनों से जिले में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में सड़क समेत अन्य जगहों पर पानी खड़ा होना शुरू हो गया है। इसमें डेंगू का मच्छर पनप रहा है। खासतौर पर औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुखार से ग्रसित संदिग्ध मरीजों के डेंगू टेस्ट करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन डॉ. संदीप जैन ने बताया कि अस्पताल में डेंगू से पीड़ित व्यक्ति आया जिसे तुरंत उपचार दिया गया। अभी तक अस्पताल में एक मामला आया है। वहीं, खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि नालागढ़-बद्दी अस्पताल में किए गए टेस्ट में से तीन नए मरीज डेंगू के निकले हैं। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह से जागरुकता अभियान छेड़े हुए है। लेकिन इसमें लोगों को स्वयं भागीदारी सुनिश्चित बनानी अनिवार्य है, तभी इस पर रोक लग सकती है।

इनसेट
डेंगू के लक्षण
-तेज बुखार/थकान
-जी मिचलाना/ उल्टी आना
-मांसपेशियों/जोड़ों में दर्द
-सिरदर्द/आंखों के पीछे वाले भाग में दर्द
-मसूड़ों/नाक से खून बहना

इनसेट
बचाव के उपाय
- आसपास जल जमाव न होने दें।
- हमेशा साफ और फुल कपड़े पहनें।
- घर के आसपास घास या झाड़ियां न उगने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed