भाजपा और स्थानीय लोगों ने विधायक के खिलाफ लगाए नारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून शहरी भाजपा व वार्ड नंबर एक व दो में रहने वाले लोगों ने पानी की टंकी के साथ सामुदायिक भवन के शिलान्यास का विरोध करना शुरू कर दिया है। इस दौरान भाजपा व स्थानीय लोगों ने शिलान्यास स्थल पर जमकर नारेबाजी की। भाजपा शहरी इकाई के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, भाजयुमो के प्रदेश इकाई के सदस्य बबलू पंडित, वार्ड नंबर एक के पार्षद तेजा सिंह, टेक चंद कौशल, कृष्ण कौशल, ललित ठाकुर, सुनील ठाकुर, बेअंत ठाकुर, मान सिंह मेहता, दीपू पंडित, तेलू राम, बुधराम, विधिचंद, रणदीप, उधम सिंह, केवल कृष्ण, राजू, राज कुमार, गौरव दोपहर बाद शिलान्यास स्थल पर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तरसेम चौधरी ने कहा कि नगर परिषद को भूमि ट्रांसफर कराए बगैर व बीबीएनडीए से टीसीपी की प्लानिंग परिशमन के बैगर ही विधायक ने चुनाव को देखते हुए शिलान्यास कर दिया। जहां पर सामुदायिक भवन का शिलान्यास हुआ है वह बद्दी-साई मार्ग के साथ सटा हुआ है जबकि सड़क से 19 मीटर दूर होना चाहिए। तीन बिश्वा जमीन पर लाखों रुपये खर्च कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
बबलू पंडित ने कहा कि वार्ड नंबर एक व दो में पहले ही पांच सामुदायिक भवन है। सरकार के पैसे का दुरुपयोग कर कर वोट की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर जो शौचालय है बिना असुरक्षित घोषित किए ही तोड़ दिया और अब उसके स्थान पर सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है। इससे तेली मोहल्ले में जाने वाले लोगों का रास्ता बंद हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस निर्माण कार्य को बंद करने का मांग की है। अन्यथा इसे रुकवाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है। उधर, विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि उनका कार्य विकास कार्य कराना है। भाजपा नहीं चाहती है कि कोई विकास कार्य हो। सभी निर्माण कार्य नियम के तहत किया जाएगा। किसी भी प्रकार की कोई भी अनियमितताएं नहीं बरती जाएगी।