फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands raised

Solan News: न्यूनतम वेतन, ईएसआई और पीएफ सहित श्रमिकों को सुविधाएं देने की मांग

Thu, 15 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ ने कंपनी में लगाया झंडा
विज्ञापन

आरोप लगाया कि श्रमिकों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की मंडल कार्यसमिति ने वीरवार को औद्योगिक क्षेत्र दवनी स्थित हिंदुस्तान पॉलीफैब कंपनी में झंडा लगाया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने श्रमिकों के अधिकारों, सुरक्षा और श्रम कानूनों के पालन से जुड़े मुद्दे उठाते हुए प्रबंधन से कर्मचारियों को नियमानुसार सुविधाएं देने की मांग की। भारतीय मजदूर संघ ने आरोप लगाया कि कंपनी में श्रमिकों को सरकारी न्यूनतम वेतन, कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) और भविष्य निधि (पीएफ) जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। संघ ने ठेकेदारी व्यवस्था के माध्यम से श्रमिकों के शोषण और कार्यस्थल पर सुरक्षा के उचित प्रबंध नहीं होने के आरोप भी लगाए।
संघ ने मांग की कि सभी पात्र श्रमिकों को नियमानुसार न्यूनतम वेतन, ईएसआई और पीएफ की सुविधा दी जाए। इसके अलावा ओवरटाइम का नियमानुसार भुगतान, कैंटीन सुविधा, आवश्यक यूनिफॉर्म और सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध करवाया जाए। संघ ने ठेकेदारी व्यवस्था से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने श्रम विभाग तथा ईएसआई और पीएफ से संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की अपील की। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिवम चंदेल, कोषाध्यक्ष मितु चौधरी, ओंकार चौधरी, गुरपाल चौधरी, गुरदित चंदेल, अमन चंदेल, जसविंदर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed