फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Demands raised for a transfer policy, resolution of pending allowances, and addressing departmental issues.

Solan News: तबादला नीति, लंबित भत्तों और विभागीय समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

Sat, 27 Jun 2026 01:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Demands raised for a transfer policy, resolution of pending allowances, and addressing departmental issues.
जिला सोलन पटवार एवं कानूनगो महासंघ के प्रतिनिधि निदेशक भू-अभिलेख अभिषेक वर्मा को कर्मचारियों की
डीएलआर से मिला पटवार एवं कानूनगो महासंघ, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। जिला सोलन पटवार एवं कानूनगो महासंघ ने जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर की अध्यक्षता में निदेशक भू-अभिलेख (डीएलआर) अभिषेक वर्मा से मुलाकात कर राजस्व कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और ज्वलंत समस्याओं को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान कर्मचारियों की मांगों तथा विभागीय चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। महासंघ ने जिला हमीरपुर और जिला किन्नौर में कथित राजनीतिक द्वेष के आधार पर किए गए पटवारियों एवं कानूनगो के तबादलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए लागू स्टेट कैडर के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी डीएलआर के माध्यम से प्रेषित किया।

बैठक में कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित इंटरनेट भत्ता, भूमि ई-केवाईसी भत्ता तथा कृषि जनगणना भत्ते के शीघ्र भुगतान की मांग भी रखी गई। इसके अलावा पटवार वृत्तों में आबादी देह से जुड़े व्यावहारिक मुद्दों, ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की कमी और अन्य विभागीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई। डीएलआर अभिषेक वर्मा ने महासंघ की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर ही अतिरिक्त डीएलआर को संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर के साथ महासंघ के वरिष्ठ सदस्य सुरेश कुमार, कमल कुमार तथा पटवारी चंदन गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed