फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands of pensioners

Solan News: पेंशनरों को तीन फीसदी डीए लाभ न मिलने पर रोष

Thu, 15 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में हुई पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक, हिम कार्ड का विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की परवाणू इकाई की मासिक बैठक बुधवार को एचआरटीसी कार्यशाला परवाणू स्थित काली माता मंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक में पेंशनरों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की बढ़ोतरी का लाभ न मिलने, चिकित्सा बिलों का अधूरा भुगतान और सेवानिवृत्ति लाभों में देरी सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों ने हिम कार्ड का एकमत से विरोध करते हुए इसे न बनवाने पर सहमति जताई।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की परवाणू इकाई के प्रधान देव राज शर्मा ने कहा कि बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद पेंशनरों को 3 प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी का लाभ नहीं दिया गया है। चिकित्सा बिलों का भुगतान भी अधूरा है और कई बिल लंबित पड़े हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद डीए का पूर्ण भुगतान नहीं हो रहा है तथा कुछ मामलों में केवल आंशिक भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

देवराज शर्मा ने कहा कि निगम प्रबंधन की ओर से 20 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, बिना पदोन्नति के 20 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले संवाहकों को दो अतिरिक्त वेतनवृद्धियां देने का प्रावधान किया गया था। इस संबंध में उच्च न्यायालय की ओर से भी आदेश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पात्र कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग ने 12 जून 2007 को अधिसूचना जारी कर 20 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले चालकों को एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि देने की बात कही थी। वर्ष 2012 में दूसरी अधिसूचना जारी होने के बाद 28 फरवरी 2014 को निगम के निदेशक मंडल की बैठक में इस मामले पर विचार किया गया और अप्रैल 2014 से लाभ देने के आदेश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की देरी के कारण वर्ष 2007 से अप्रैल 2014 के बीच सेवानिवृत्त हुए चालक इस लाभ से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के वित्तीय लाभों का मामला भी उठाया गया। संगठन ने मांग की कि लंबित वित्तीय लाभों और चिकित्सा बिलों का जल्द भुगतान किया जाए तथा पात्र पेंशनरों और कर्मचारियों को नियमानुसार वेतनवृद्धि व डीए का लाभ दिया जाए। बैठक की अध्यक्षता योगराज ने किया। इस मौके पर हरदेव सिंह, परसराम, दुनिया राम, जियाराम, नारायण दास, राम सिंह, विजय कुमार, वेद प्रकाश, जोगिंद्र सिंह सैनी, तुला राम, हरपाल सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed