फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands of pensioners

Solan News: एचआरटीसी पेंशनरों को नहीं मिला तीन फीसदी डीए, 18 प्रतिशत भत्ते के भुगतान की मांग

Thu, 15 Oct 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
अर्की इकाई की बैठक में उठी लंबित देनदारियों को जल्द देने की मांग
विज्ञापन

23 को शिमला में होगी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार (सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान न होने से परेशान हैं। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की अर्की इकाई की मासिक बैठक पेंशनर कार्यालय तालाब कुनिहार में की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई सचिव बृजलाल गर्ग ने की। इसमें प्रदेश सचिव रघुनाथ शर्मा और जिला सोलन के सचिव भवानी शंकर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें लंबित महंगाई भत्ते डीए संशोधित वेतनमान और अन्य वित्तीय लाभों के भुगतान की मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र पर चर्चा के लिए प्रबंध निदेशक ने 23 अक्तूबर को शिमला स्थित मुख्यालय में संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक बुलाई है।

पेंशनरों ने कहा कि प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों और पेंशनरों को अक्तूबर 2025 में तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया गया था, लेकिन एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी अभी तक इससे वंचित हैं। अक्तूबर 2025 से लगातार सरकार और निगम प्रबंधन के समक्ष मांग उठाने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिले हैं। उन्होंने लंबित तीन प्रतिशत डीए के साथ-साथ 18 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भी जल्द भुगतान करने की मांग की। पेंशनरों के अनुसार, तीन प्रतिशत डीए के भुगतान से संबंधित फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में मंगवाई गई थी, लेकिन जुलाई 2026 से इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से फाइल की स्थिति स्पष्ट करने और भुगतान जल्द जारी करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

बैठक में चालकों और परिचालकों की दो वेतनवृद्धियों के एरियर का भुगतान न होने पर भी चिंता जताई गई। सदस्यों ने एक जनवरी 2016 से लागू संशोधित वेतनमान के अनुसार बकाया राशि जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अन्य विभागों के 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का लाभ दिया जा चुका है, जबकि परिवहन निगम के पेंशनर इससे वंचित हैं। इसके अतिरिक्त 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देय अतिरिक्त भत्ते के एरियर का भुगतान करने की मांग भी उठाई गई। बैठक में भवानी शंकर शर्मा, बृजलाल गर्ग, रघुनाथ शर्मा, शेर सिंह, रोशन लाल, राजेश जोशी, जीत राम चौधरी, राजेंद्र कंवर, श्याम लाल, सदीक, नरेश सोनी, तुलसी राम, हेत राम, शंकर लाल, राम लाल, संत राम, सुख राम, प्रेम राज, छागू राम, हीरा सिंह, सीस राम, रमेश और मेहर सिंह सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed