फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Demand to increase beds in dialysis center in Nalagarh

Solan News: नालागढ़ में डायलिसिस केंद्र में बिस्तर बढ़ाने की मांग

Sat, 24 Aug 2024 08:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 24 Aug 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
कम बिस्तर होने से मरीजों को जाना पड़ता है पंचकूला
विज्ञापन

हंस फाउंडेशन द्वारा अस्पताल में की जाती है डायलिसिस
अधिक मरीज होने के कारण 10 दिन तक रहती है वेटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के सिविल अस्पताल में चल रहे डायलिसिस केंद्र में बिस्तरों की कमी हो गई है। हालात यह है कि अधिक मरीज होने के कारण वेटिंग भी दस-दस दिन की है। वहीं, अधिक पीड़ित मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरीजों को डायलिसिस करवाने के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और रूपनगर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। डायलिसिस केंद्र में बढ़ते मरीजों को देखते हुए अब तीमारदार और समाजसेवी संस्थाओं की ओर से बिस्तरों को बढ़ाने की मांग की है।
सिविल अस्पताल नालागढ़ में हंस फाउंडेशन की ओर से मरीजों के डायलिसिस किए जाते हैं। बीबीएन में बढ़ते मरीजों को देखते हुए नालागढ़ में पूर्व एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने नवंबर 2022 में डायलिसिस केंद्र की शुरुआत की थी। यहां केवल तीन मशीनें हैं। इनमें एक दिन में केवल छह पीड़ितों के डायलिसिस हो सकते हैं। जबकि एक अन्य मशीन पॉजिटिव मरीजों के लिए है।
विज्ञापन

कम मशीनें होने के चलते मरीजों को बाहर जाना पड़ता है। पहले बद्दी में भी निजी क्षेत्र में दो केंद्र चल रहे थे जहां मरीज हिमकेयर योजना के तहत डायलिसिस करवा रह थे। अब सरकार ने निजी अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड सुविधा को बंद कर दिया है। इससे मरीजों को दिक्कत आ रही हैं। लोगों की मांग है कि प्रदेश सरकार को नालागढ़ अस्पताल में कम से कम दस मशीनें लगानी चाहिए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नालागढ़ अस्पताल स्थित डायलिसिस केंद्र के प्रभारी डॉ. शुभम ने बताया कि वर्तमान में केंद्र में केवल तीन मशीनें हैं। एक मशीन पर केवल पॉजिटिव मरीजों का डायलिसिस हो रहा है। सामान्य मरीजों के लिए केवल दो मशीनें हैं। वर्तमान में कुल 12 मरीज हैं जिनमें 11 सामान्य और एक पॉजिटिव मरीज है। लगभग 10 मरीज प्रतीक्षा सूची में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed