फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Demand to connect Paonta Sahib with rail line and open ESI hospital

Solan News: पांवटा साहिब को रेल लाइन से जोड़ने और ईएसआई अस्पताल खोलने की मांग

Mon, 08 Apr 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 08 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ने मनाई गोल्डन जुबली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। हिमाचल चैंबर्स ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के 50 वर्ष पूरे होने पर गोल्डन जुबली मनाई गई। चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना 21 जुलाई 1973 को हुई थी। प्रथम अध्यक्ष राम गोपाल अब्बी और महासचिव प्रेमसागर गर्ग को बनाया गया था। अब चैंबर के अध्यक्ष सतीश गोयल पिछले दो दशक से अध्यक्ष पद पर तैनात हैं। 2016 से नवीन अग्रवाल लगातार महासचिव के पद पर तैनात हैं। इस मौके पर वक्ताओं ने पांवटा साहिब में ईएसआई अस्पताल खोलने और पांवटा को रेलवे लाइन से जोड़ने, हेलीपैड बनाने, पांवटा साहिब से दिल्ली तक वोल्वो बस सेवा शुरू करने, 118 को सरलीकरण करने और उद्योगपतियों को 500 गज के प्लाट आवासीय सुविधा के लिए मुहैया कराने की मांग रखी गई।
सतीश गोयल ने बताया 1986-87 में क्षेत्र की आम जनता को फोटो स्टेट के लिए प्रति पेज दो रुपये चुकाने पड़ते थे तब चैंबर ने फोटो स्टेट मशीन खुद की लगाई और 50 पैसे प्रति पेज की यह सेवा लगातार पंद्रह वर्षो तक दी। चैंबर ने गति उस समय प्राप्त की जब मैन काइंड, तिरूपति, जी लेबोट्री, नितिन फार्मा, क्लीच इंडिया, मेरिको, बजाज, जैसी अनेकों ईकाइयों को आग बढ़ने में चैंबर ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

गोल्डन जुबली कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि मैन काइंड ग्रुप के चेयरमैन आरसी जुनैजा रहे। विशेष अतिथि और चैंबर के सलाहकार ईएसआई से सेवानिवृत्त सहायक निदेशक देवव्रत यादव रहे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने ने बताया कि हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री बखूबी उद्योगपतियों की समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्षरत रहने के साथ-साथ क्षेत्र की आम जनता के साथ खड़ा रहा है। कोविड के दौरान निशुल्क दवा वितरण, वस्त्र वितरण के साथ साथ भोजन की व्यवस्था भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed