फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Demand raised to start new subjects in Nalagarh College

Solan News: नालागढ़ कॉलेज में नए विषय शुरू करने की उठाई मांग

Mon, 13 Apr 2026 08:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to start new subjects in Nalagarh College
नालागढ़ की एबीवीपी के पदाधिकारी सांसद को अपनी मांगो को ज्ञापन सौंपते हुए- स्रोत- एबीवीपी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सांसद सुरेश कश्यप को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नालागढ़ इकाई ने सोमवार को महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर सांसद सुरेश कश्यप को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। एबीवीपी के नगर मंत्री तुषार शंकर ने महाविद्यालय परिसर से संबंधित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से रखा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से यह मांग की गई कि महाविद्यालय में बीए वोकेशनल, एमबीए, एमए हिस्ट्री एवं एमए हिंदी की कक्षाएं जल्द से जल्द प्रारंभ की जाएं, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य स्थानों पर न जाना पड़े। परिषद ने अवगत कराया कि एमएससी गणित एवं एमएससी फिजिक्स की कक्षाएं महाविद्यालय में स्वीकृत होकर आ चुकी हैं, लेकिन अब तक उनका संचालन प्रारंभ नहीं हुआ है। परिषद ने इन कक्षाओं को शीघ्र शुरू करने की मांग की। सोशल मीडिया संयोजक अर्पित ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए भी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें महाविद्यालय परिसर की बाहरी दीवार को ऊंचा कर शीघ्र पूर्ण करवाना, जर्जर हो चुके कॉमर्स एवं साइंस ब्लॉक की मरम्मत करवाना तथा मुख्य सभागार की रिपेयर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाना शामिल है। विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो परिषद को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed