{"_id":"6a3d74c1744c8fdf200bbd94","slug":"demand-raised-for-repair-of-ratta-river-bridge-before-the-monsoon-solan-news-c-176-1-sln1010-172507-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बरसात से पहले रत्ता नदी पुल की मरम्मत की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बरसात से पहले रत्ता नदी पुल की मरम्मत की उठाई मांग
विज्ञापन
पांच पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुड्ड स्थित रत्ता नदी पर बने पुल की जर्जर हालत को लेकर क्षेत्र की पांच पंचायतों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से बरसात शुरू होने से पहले इसकी मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि पुल की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और मानसून के दौरान रत्ता नदी में जलस्तर बढ़ने पर यहां गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। ग्राम पंचायत गुरुमाजरा के प्रधान गुरमेल सिंह, थाना पंचायत की प्रधान देवेंद्र कौर, लेही पंचायत की प्रधान कमला देवी, हरिपुर संडोली के प्रधान देवी राम और मलपुर पंचायत के प्रधान सुरेश चौधरी ने उपमंडल अधिकारी बद्दी संजीव धीमान को ज्ञापन सौंपकर पुल की स्थिति से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने बताया कि यह पुल बीबीएन के औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाले सबसे महत्वपूर्ण मार्गों में से एक है, जहां से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। उद्योगों में कार्यरत हजारों कर्मचारी भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पुल की स्थिति लंबे समय से चिंताजनक बनी हुई है। बरसात के दौरान रत्ता नदी में जलस्तर बढ़ने से पुल की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पुल की मरम्मत, सुरक्षा दीवारों के सुदृढ़ीकरण तथा अन्य आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे कराए जाएं।
जन प्रतिनिधियों ने वर्ष 2023 की भीषण आपदा का हवाला देते हुए कहा कि उस समय भारी बारिश से क्षेत्र में पुलों और संपर्क मार्गों को व्यापक नुकसान पहुंचा था। औद्योगिक नगरी बीबीएन कई दिनों तक अन्य हिस्सों से लगभग कट गई थी, जिससे उद्योगों, कर्मचारियों और वाहन चालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मानसून से पहले मरम्मत सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो।