फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Demand raised for payment of outstanding amount of new pay scale

Solan News: नए वेतनमान की बकाया राशि देने की उठाई मांग

Thu, 06 Mar 2025 04:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में एचआरटीसी पेंशनरों की मासिक बैठक मांगों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक में पेंशनरों की मांगों पर चर्चा की गई। जगतार सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने लंबे समय से चिकित्सा बिलों को अदायगी न होने पर रोष प्रकट किया। राणा ने कहा कि 2016 से सरकार ने नया वेतनमान लागू किया गया था जिसका अभी तक एरियर पेंशनरों को नहीं दिया गया है। अन्य विभागों के पेंशनरों को एरियर की पहली किस्त के रूप में को 50-50 हजार की राशि का भुगतान किया जा चुका है किंतु परिवहन निगम के पेंशनरों को भुगतान नहीं किया गया जिसके कारण पेंशनरों में काफी रोष है। उन्होंने जल्द से जल्द इसे जारी करने की मांग उठाई। बैठक में सुच्चा सिंह, बच्चन दास, रतन लाल, रविंद्र सिंह रघुवीर दयाल, राजेंद्र कुमार, भजन सिंह, प्रेमचंद, रणजीत सिंह, नजामदीन, लक्ष्मण दास, पोला सिंह, गुरनाम सिंह, श्याम सिंह, राम लोक, जगत राम, हंसराज, श्याम सिंह, चरण दास, भाग सिंह, बालक राम, अजमेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed