फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Demand from government to give special package to industries

Solan News: उद्योगों को विशेष पैकेज देने की सरकार से की मांग

Thu, 11 Jan 2024 06:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 11 Jan 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
संगठन को मजबूत करने पर भी विस्तार से हुई चर्चा
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती परवाणू इकाई ने की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। लघु उद्योग भारती परवाणू इकाई की बैठक अध्यक्ष राकेश भाटिया की अध्यक्षता में उद्योग सदन कार्यालय परवाणू में हुई। बैठक में हिमुडा द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल की दरों में भारी वृद्धि और हिमाचल में सबसे महंगा पेयजल मिलने के बावजूद भी पर्याप्त पानी न मिलने पर हिमुडा के खिलाफ रोष जताया गया। इसके अलावा उद्योगों में विद्युत दरों की बढ़ोतरी पर प्रदेश सरकार से उक्त महंगाई से निजात दिलाने के लिए उद्योगों के लिए राहत पैकेज उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। इसके अतिरिक्त उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने बारे चर्चा की।

गणतंत्र दिवस परवाणू में मनाया जा रहा है जिसमें संगठन ने आर्थिक सहयोग देने को भी अपनी स्वीकृति दी। परवाणू इकाई से जुड़े लघु उद्योग भारती के सदस्य चमन गोयल के बेटे केरव गोयल के अकस्मात निर्धन पर भी शोक जताया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, पवन वर्मा, संगठन सचिव सचिन गोयल व अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed