Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demand for new distt

Solan News: विकास सभा ने की ममलीग को अलग जिला बनाने की मांग

Wed, 29 Oct 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
कहा, कुनिहार क्षेत्र के लोगों को मिलेगी इससे बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार (सोलन)। कुनिहार विकास सभा ने स्वास्थ्य मंत्री से ममलीग को अगल जिला घोषित करने की मांग उठाई है। सभा के प्रधान धनीराम तनवर और कार्यकारिणी सदस्यों गोपाल पंवर, ज्ञान ठाकुर, दीप राम ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, जगदीश ठाकुर, भागमल तनवर, बाबूराम तनवर, देवी राम मेहता, संतराम, धर्म सिंह, अनिल वर्मा, दिनेश, राजेश कुमार, बलवीर चौधरी, प्रेमलाल चौधरी, मोहन सिंह चौधरी, सनी राघव, ओम प्रकाश ठाकुर ने ममलीग में मुख्यमंत्री की ओर से कई उद्घाटन एवं शिलान्यास करने और ममलीग को तहसील बनाने की घोषणा करवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।
सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह उपयुक्त समय है जब क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ममलीग को जिला मुख्यालय बनाया जाए। ममलीग भौगोलिक दृष्टि से पूरे क्षेत्र के निकट है और कुनिहार से भी बेहद समीप स्थित है। यदि यहां जिला मुख्यालय की स्थापना होती है तो सोलन जिला के सभी लोगों को सुविधा होगी और लोगों को अपने कार्यों के लिए सोलन शहर तक नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले जब यह क्षेत्र पंजाब में था, तब लोगों को अपने कार्यों के लिए कंडाघाट जाना पड़ता था। अब तहसील स्तर पर तो सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन जिला मुख्यालय सोलन में होने से लोगों को अब भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

सभा के प्रधान धनीराम तनवर ने कहा कि जब सोलन जिला का गठन किया गया था, तब भी आम जनमानस की यह मांग थी कि जिला मुख्यालय कुनिहार में बनाया जाए, क्योंकि यह पूरे क्षेत्र का केंद्रबिंदु है। राजनीतिक कारणों से उस समय इस मांग को अनदेखा कर सोलन में मुख्यालय स्थापित किया गया। इसका खामियाजा आज भी जिला सोलन के दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाकर ममलीग को जिला मुख्यालय घोषित करती है तो यह एक ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णय होगा, जिसके लिए प्रदेश की जनता स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed