फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Degree college under construction in Kasauli area costing 12.68 crore soon

मंडोधार में साढ़े बारह करोड़ रुपये से बनेगा कसौली कॉलेज

Sun, 24 Apr 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कसौली की शांत वादियों में शिक्षा के बेहतर माहौल के लिए कॉलेज भवन का निर्माण किया जा रहा है। कॉलेज परिसर के लिए कसौली-धर्मपुर सड़क पर मांडोधार में 40 बीघा जमीन चयनित की गई है। इसके निर्माण को लेकर 12.68 करोड़ की राशि खर्च की जानी है। इस भूमि पर यू-आकार में प्रशासनिक, शैक्षणिक और खेल मैदान बनाया जाएगा। कॉलेज भवन बनने से कसौली विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों को फायदा मिल सकेगा।
कॉलेज भवन बनने के बाद यहां पर विज्ञान संकाय भी शुरू होगा। इससे सोलन या अन्य जगह जाने वाले विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। भवन निर्माण 23 फरवरी 2014 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुरू करवाया था।
विज्ञापन

इससे पहले इस जमीन में स्वास्थ्य विभाग ने कुष्ट रोग अस्पताल बनाया था। इसे यहां से सोलन स्थानांतरित कर दिया गया। इस जमीन को स्वास्थ्य विभाग से शिक्षा विभाग के नाम किया था। पहले चरण में कॉलेज निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के पास 3.70 लाख रुपये की राशि आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टेंडर और अन्य प्रक्रिया को पूरा किया। 28 जुलाई 2017 को निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसके बाद सरकार ने दूसरे और तीसरे चरण में एक-एक करोड़ रुपये की राशि दी। लोक निर्माण विभाग ने शैक्षणिक ब्लॉक का कार्य करवाया।
अभी शैक्षणिक ब्लॉक का कुछ कार्य शेष है। वहीं प्रशासनिक भवन बनाने के लिए लेंटर डाल दिए गए हैं। वर्तमान में करीब 27 बीघा जमीन में कार्य किया जा रहा है जबकि करीब 13 बीघा जमीन पर एफसीए की अनुमति के लिए लिखा गया है। जैसे ही एफसीए से शिक्षा विभाग को अनुमति मिलेगी, इस भूमि पर भी कार्य शुरू होगा।
दोबारा होगा टेंडर
लोक निर्माण विभाग के पास पैसे जमा न होने के चलते करीब 10 माह से निर्माण रुका हुआ था। अब सरकार ने राशि स्वीकृत कर विभाग के खाते में भेज दी है। इस बीच ठेकेदार ने निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों को लेकर कार्य करने से मना कर दिया और टेंडर रद्द करना पड़ा। हाल ही में दोबारा से टेंडर लगाया है जो 29 अप्रैल को खुलेगा।
यह मिलेगी सुविधा
कॉलेज में विद्यार्थियों को स्मार्ट कक्षाओं समेत पुस्तकालय, आईटी लैब, जियोग्राफी लैब, भाषा लैब, कॉमन क्लास रूम की सुविधा मिलेगी। कक्षाओं को स्मार्ट क्लास रूम की तरह तैयार किया जा रहा है। कॉलेज परिसर को पांच ब्लॉक में बांटा गया है। ए ब्लॉक में मूलभूत सुविधाएं, बी व सी ब्लॉक में शैक्षणिक, डी ब्लॉक में प्रवेशद्वार व अन्य, ई-ब्लॉक मेें प्रशासनिक भवन तैयार किया जाएगा।
धर्मपुर में चल रहीं कक्षाएं
कॉलेज की कक्षाएं बीते कई वर्षों से धर्मपुर में शिक्षा विभाग के कमरों में चलाई जा रही हैं। यहां पर कला व वाणिज्य संकाय की कक्षाएं लग रही हैं। वर्तमान में कॉलेज में 600 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कॉलेज शुरू होने से बच्चों को सोलन या अन्य जगहों का रुख नहीं करना पड़ता है। इससे पहले क्षेत्र में कॉलेज नहीं होने के चलते बच्चों को सोलन कॉलेज जाना पड़ता था।
पांच महीने में होगा बी और सी ब्लॉक का काम पूरा
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ई. मनोहर शर्मा ने बताया कि बी और सी ब्लॉक को प्राथमिकता से तैयार कर पांच महीने में पूरा किया जाएगा। करीब एक साल में पूरा कॉलेज परिसर तैयार किया जाएगा।

धर्मपुर कॉलेज में मिलेगी आधुनिक भवन की सुविधा
स्वास्थ्य मंत्री एवं कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव सैजल ने बताया कि धर्मपुर कॉलेज को आधुनिक भवन की सुविधा दी जा रही है। इसे जल्द ही जनता के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इससे कसौली के सैकड़ों युवाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed