Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Degree College Solan emerged victorious among girls, while ADC Barog and Bhojnagar emerged victorious among boys.

Solan News: लड़कियों में डिग्री कॉलेज सोलन, लड़कों में एडीसी बड़ोग और भोजनगर की टीम बनीं विजेता

Tue, 11 Nov 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Degree College Solan emerged victorious among girls, while ADC Barog and Bhojnagar emerged victorious among boys.
जोहड़जी में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान रेडर को पकड़ते ​खिलाडी। संवाद
जोहड़जी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

प्रतियोगिता के ओपन पुरुष वर्ग के मुकाबले आज खेले जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र के जोहड़जी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें पहले दिन कई मुकाबले खेले गए। इसमें लड़कियों के साथ-साथ लड़कों में अंडर-14 और अंडर-16 के मुकाबले हुए। अंडर-14 मुकाबलों में चार टीमों ने भाग लिया। इसमें लड़कों में भोजनगर की टीम विजेता और सिरमौरी मंदिर की टीम उपविजेता बनीं। इसी तरह अंडर-16 में आठ टीमों ने भाग लिया। इसमें विजेता एडीसी बड़ोग और उपविजेता ब्लैक पेंथर की टीम बनीं। इसी तरह लड़कियों में चार टीमों ने भाग लिया। इसमें पीजी कॉलेज सोलन की टीम विजेता जबकि काबाकलां की टीम उपविजेता रहीं। सभी विजेता व उपविजेता को ट्राॅफियां दी गईं। साथ ही लड़कियों में विजेता टीम को 7,100 रुपये व उपविजेता को 5,100 रुपये नकद इनाम दिया गया। अंडर-14 वर्ग के विजेता को 3,100 रुपये और उपविजेता को 2,100 रुपये दिए गए। इसी अंडर-16 में भी विजेता को 3,100 व उपविजेता को 2,100 रुपये का नकद इनाम दिया गया। प्रतियोगिता में ओपन पुरुष वर्ग के मुकाबले आज खेले जाएंगे। इसमें हिमाचल सहित बाहरी राज्यों की टीमें शामिल होंगी। इसमें विजेता टीम को 25,555 नकद और उपविजेता को 21,555 रुपये नकद ट्रॉफी के साथ दिए जाएंगे।

जोहड़जी में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान रेडर को पकड़ते खिलाडी। संवाद

जोहड़जी में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान रेडर को पकड़ते खिलाडी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed