फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Defaulters failing to pay property tax despite notices

Solan News: नोटिस के बाद भी डिफॉल्टर नहीं कर रहे संपत्ति कर जमा

Mon, 19 Oct 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
एक माह पहले दिए थे नोटिस, अभी तक मात्र 1.14 लाख की रिकवरी
विज्ञापन

1475 लोगों पर 2.72 करोड़ रुपये कर बकाया
तीन वार्डों पर 74.88 लाख रुपये से अधिक का संपत्ति कर बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन की ओर से नोटिस जारी करने के बावजूद संपत्ति कर के डिफॉल्टर टैक्स जमा करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। करीब एक माह पहले वार्ड एक, एक-ए और दो के 334 डिफॉल्टरों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद अब तक केवल 1,14,007 रुपये की वसूली हो पाई है, जबकि इन तीन वार्डों से ही निगम को 74.88 लाख रुपये से अधिक का संपत्ति कर वसूलना है। शहर में कुल 1,475 डिफॉल्टरों से करीब 2.72 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। इनमें कई ऐसे डिफॉल्टर भी हैं, जिन्होंने वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करवाया है।
निगम के अनुसार, वार्ड एक में 178 डिफॉल्टरों से 47,20,371 रुपये, वार्ड एक-ए में 80 डिफॉल्टरों से 18,86,199 रुपये और वार्ड दो में 76 डिफॉल्टरों से 8,81,545 रुपये वसूले जाने हैं। निगम ने इन सभी को नोटिस जारी कर जल्द टैक्स जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अन्य वार्डों के डिफॉल्टरों को भी नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बिल जमा नहीं किया तो कटेगा पानी का कनेक्शन
संपत्ति कर, कूड़ा बिल और पानी का बिल लंबे समय से जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। पानी के बिल का भुगतान नहीं करने वाले कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। अब संपत्ति कर और कूड़ा बिल के डिफॉल्टरों को भी बकाया राशि जमा करवाने के लिए अंतिम चेतावनी दी गई है। इसके बावजूद भुगतान नहीं करने वालों के पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सख्त कार्रवाई करेगा निगम
संपत्ति कर के डिफॉल्टरों के खिलाफ भी पानी के बिल के डिफॉल्टरों की तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। अन्य वार्डों में भी नोटिस जारी किए जाएंगे। टैक्स जमा नहीं करवाने वालों के पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। कई डिफॉल्टरों को पहले भी दो से तीन बार नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन अब उनके खिलाफ ठोस कदम उठाए जाएंगे।
-सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed