{"_id":"6a109442b0a34f7052086612","slug":"deepak-and-sahil-selected-for-sports-hostel-sundernagar-solan-news-c-176-1-ssml1041-169913-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर के लिए दीपक और साहिल का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर के लिए दीपक और साहिल का चयन
विज्ञापन
हॉकी में सोलन की बड़ी उपलब्धि,हाल ही में सिरमौर के माजरा में आयोजित हुए थे ट्रायल
सरकारी खर्चे पर हॉकी खेलना और पढ़ाई करेंगे दोनों होनहार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन हॉकी क्लब के दो होनहार खिलाड़ियों दीपक और साहिल ने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। दोनों खिलाड़ियों का चयन प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर के लिए हुआ है। इसके तहत अब दोनों छात्र सरकारी खर्चे पर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने के साथ-साथ हॉकी के खेल में भी अपना नाम चमकाएंगे।
दीपक और साहिल का यह चयन हाल ही में सिरमौर के माजरा में आयोजित किए गए राज्य स्तरीय ट्रायल के आधार पर हुआ है। ट्रायल के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, जिसके बाद उन्हें स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए चुना गया। हॉकी के प्रति दोनों खिलाड़ियों का समर्पण सराहनीय रहा है। दीपक और साहिल पिछले 5 वर्षों से सोलन हॉकी क्लब से पूरी तरह निशुल्क कोचिंग प्राप्त कर रहे थे। इसके साथ ही वे सोलन के स्थानीय स्कूल में अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रहे थे। दोनों खिलाड़ियों की इस बड़ी कामयाबी पर सोलन हॉकी क्लब की कोच अनिता और क्लब के अध्यक्ष कैप्टन एसपी जगोता ने उन्हें बधाई दी है। यह पहली बार नहीं है जब सोलन हॉकी क्लब के खिलाड़ियों ने इस तरह का मुकाम हासिल किया हो। इससे पहले भी इस क्लब के कई युवा खिलाड़ी (छात्र और छात्राएं) प्रदेश, राष्ट्रीय स्तर और विभिन्न स्पोर्ट्स हॉस्टलों के लिए सिलेक्ट होकर सोलन और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। हॉस्टल में चयन होने के बाद अब दीपक और साहिल दोनों के पास खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक बेहतरीन अवसर है।