{"_id":"666455db319c8fabdb0ca305","slug":"deepa-of-chamkaur-sahib-won-the-title-of-gardener-solan-news-c-176-1-ssml1040-122997-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चमकौर साहिब के दीपा ने\n जीता माली का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चमकौर साहिब के दीपा ने जीता माली का खिताब
Sat, 08 Jun 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के भियुंखरी में हुई दंगल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र की भियुंखरी पंचायत में हुए दंगल में माली पर पंजाब के चमकौर साहिब के दीपा ने बाजी मारी। उन्होंने लुधियाना के रमन को पराजित किया। छोटी माली में दिल्ली के संदीप व सुनील के बीच दंगल हुआ। जिसमें संदीप विजेता रहे। समारोह के मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने शिरकत की। नायब तहसीलदार दलीप चंद विशेष अतिथि उपस्थित रहे। माली के विजेता पहलवान को 5100 व उप विजेता को 4100 रुपये दिए।
वहीं छोटी माली के विजेता पहलवान को 4100 व उप विजेता को 3100 रुपये दिए। दंगल कमेटी के प्रधान नीमचंद ने बताया कि यह दंगल तीसरे साल अलखदाता के नाम पर कराया जाता है। दंगल कराने से उनके पशुओं में लगने वाले रोग नहीं लगते है। इस दौरान कमेटी के कमल किशोर शर्मा, तारा चंद, जोगिंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य योगेश शर्मा, पूर्व प्रधान राजकुमार राणा समेत कई लोग मौजूद रहे।