{"_id":"5fe21e388ebc3e3b8d4d2fcc","slug":"death-solan-news-sml3553547168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में गंभीर घायल दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में गंभीर घायल दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। हरायपुर के समीप सड़क हादसे में एक की मौत होने के बाद अब दूसरे युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। हादसा बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर सोमवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर से पेश आया है। जिसमें एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि पीजीआई रेफर युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार ऊना के हरोली निवासी 29 वर्षीय बीरबल खरूणी स्थित अपने कमरे से झाड़माजरी कंपनी में नाइट शिफ्ट पर जा रहा था। जैसे ही वह हरायपुर के समीप पहुंचा तो दूसरी ओर से आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर से थी कि टक्कर मारने वाले चालक विनोद की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बीरबल गंभीर घायल हो गया था। जिसे पुलिस ने पीजीआई पहुंचाया लेकिन वहां पर डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। इसके अलावा दो युवा गौरव व विशाल की भी हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजाआई में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बीरबल के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैै।
आंखें दान करने की इच्छा नहीं हो सकी पूरी
ऊना का हरोली निवासी 29 वर्षीय बीरबल अभी अविवाहित था और उसने अपनी आंखें दान की हुई थीं। दुर्घटना में उसका मुंह इतना क्षतिग्रस्त हो गया जिससे उनकी आंखें दान करने लायक नहीं रहीं। उसकी मौत के बाद दान लेने के लिए डॉक्टरों की टीम मौके पर आई लेकिन आंखें खराब होने से उन्होंने लेने से मना कर दिया। जिस कारण मरने के बाद अपनी आंखों को दान करने की उनकी यह अंतिम इच्छा भी पूरी नहीं हो सकी।