{"_id":"62c870aae4bcff3b37170864","slug":"dead-body-of-haryana-s-youth-from-panipat-found-near-panch-parmeshwar-temple-on-badog-solan-road-solan-news-sml414551586","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ोग-सोलन मार्ग पर पंचपरमेश्वर मंदिर के समीप मिला हरियाणा के युवक का गला-सड़ा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ोग-सोलन मार्ग पर पंचपरमेश्वर मंदिर के समीप मिला हरियाणा के युवक का गला-सड़ा शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय में हरियाणा के एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। उसका गला-सड़ा शव पुलिस ने बड़ोग-सोलन मार्ग पर पंच परमेश्वर के समीप बरामद किया है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी है।
पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने देर शाम मौके का निरीक्षण कर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला लग रहा है। इसमें पुलिस ने मौके से एक पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी। शुक्रवार को परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय शुभम पुत्र स्वर्गीय विक्रम निवासी इसराना जोनल खुर्द जिला पंचकूला पानीपत से दो जुलाई से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट चार जुलाई को परिजनों ने पानीपत थाना में दर्ज की थी। सात जुलाई को देर रात युवक का शव बड़ोग-सोलन मार्ग पर पंचपरमेश्वर मंदिर के समीप संदिग्ध हालात में मिला।
विज्ञापन
इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ आया था। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। मौके से बरामद पिस्टल को भी जांच के लिए भेज दिया है। पिस्टल का मालिक कौन है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के पहुंचने के बाद शव आईजीएमसी शिमला पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शरीर पर कोई गोली का निशान नहीं दिखा है। पूरा शरीर सड़कर खराब हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस की जांच जारी है।