फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   dead body found in solan

Solan News: बद्दी-घरेड़ मार्ग पर मिला दो दिनों से लापता युवक का शव

Sun, 19 May 2024 05:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 19 May 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
17 मई को घर से बाइक लेकर निकला था थाने गांव का विशाल
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम करावकर शव परिजनों को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला(सोलन)। बद्दी-घरेड मार्ग पर अबोट कंपनी के समीप थाने गांव के एक युवक का शव बरामद हो गया है। पुलिस के अनुसार बद्दी तहसील के थाने गांव के 26 वर्षीय विशाल अपने घर से 17 मई को घर बाइक लेकर लापता था, वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। तीन दिन पहले उसकी माता उसे हरियाणा के पिंजौर से दवाई दिला कर लाई थी। इसे रोजाना शाम के समय बुखार आता था। तीन दिनों तक परिजन उसे हर जगह ढूढ़ते रहे, लेकिन रविवार को उसका शव बरामद हुआ। रविवार को युवक के पिता नीटू ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई थी। घरेड़ मार्ग पर उसकी बाईक दिखने के बाद परिजनों ने आसपास की झाड़ियों में उसे खोजा, जहां उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नालागढ़ अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया।


डीएसपी खजाना राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed