{"_id":"7093715d2c9a3bc2e76df364ee863ab5","slug":"dead-body-found-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे से मिला महिला का शव, पति-बच्चा गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे से मिला महिला का शव, पति-बच्चा गायब
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढेरोवाल में पुलिस ने एक महिला का उसी के कमरे से सड़ी गली हालत में शव बरामद किया है। कमरा बंद था इस कारण लाश सड़ने की दुर्गंध फैलने पर मकान मालिक ने इसकी शिकायत नालागढ़ पुलिस को की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। महिला एक उद्योग में काम करती थी और वह अपने बच्चे और पति के संग रहती थी, लेकिन कई दिनों से तीनों नहीं दिख रहे थे।
इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी कमल चंद ने बताया कि मकान मालिक के अनुसार महिला एक ब्लेड फैक्टरी में कार्य करती थी। उसका पति व एक बच्चा उसी के साथ रहते थे, लेकिन कुछ दिनों से वह दिखाई नहीं दे रहे थे। कमरे से सड़ने की दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच तक दरवाजा तोड़ कर महिला का शव बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, लेकिन वह पूरी तरह से सड़ने के कारण नालागढ़ के चिकित्सक इसका पोस्टमार्टम नहीं कर पाए। अब पुलिस को इसका पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला करना पड़ेगा। महिला का नाम सावित्री देवी (32) बताया जा रहा है।
विज्ञापन
एसपी जी शिवा ने कहा कि महिला का पति और बच्चा गायब है। दरवाजा अंदर से बंद था। इस कारण किसी पर शक भी नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने 174 के तहत छानबीन शुरू कर दी है। हत्या है या आत्महत्या पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है।