फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   DC Solan urges to start Roko-Toko campaign against people roaming without mask

बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध चलाएं रोको-टोको अभियान : डीसी

Sat, 17 Apr 2021 06:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कोरोना संक्रमण के प्रति बढ़ती लापरवाही पर प्रशासन ने रोको-टोको अभियान चलाने का आग्रह किया है। बिना मास्क मालरोड, मुख्य बाजार, बसों सहित सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले लोगों को जनता खुद पकड़ कर लापरवाही के लिए टोक कर उन्हें जागरूक भी करें।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन लगातार लोगों से जागरूकता की अपील कर रहा है। उपायुक्त केसी चमन ने कहा कि इस अभियान में प्रशासन जनता को अपना सहयोग देगा। लापरवाह लोगों की वजह से आज कोरोना वायरस दस गुना से ज्यादा फैल चुका है।
विज्ञापन

शहर में बिना मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई जारी है लेकिन कुछ लापरवाह लोगों पर इन चालानों का कोई डर नहीं दिखाई दे रहा है। सोलन बाजार में शनिवार को लोगों का जमावड़ा लगा रहा। कोरोना नियमों की अवहेलना अभी तक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त केसी चमन ने कहा कि कोरोना के कठिन दौर में बिना मास्क घूमने वाले लापरवाह लोगों के खिलाफ जनता खुद रोको-टोको अभियान चलाएं। मालरोड, बाजार, बसों मॉल सहित सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के बिना घूम रहे लोगों को पकड़ने के साथ जागरूक भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed