{"_id":"68ff5d1e35b273d0c805cecf","slug":"dauti-xi-beat-chamyawal-xi-by-three-wickets-solan-news-c-176-1-ssml1040-155868-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दाउटी एकादश ने चम्यावल एकादश को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दाउटी एकादश ने चम्यावल एकादश को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन
अर्की में शुरू हुई स्वर्गीय धर्मपाल ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। उपमंडल अर्की के अर्जुन खेल मैदान कोटली में सोमवार से स्वर्गीय धर्मपाल ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अमरचंद पाल मुख्यातिथि जबकि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के पूर्व अध्यक्ष सतीश कश्यप विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता के अध्यक्ष संजय ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का यह तीसरा संस्करण है, जिसमें विधानसभा अर्की की 45 टीमें भाग ले रही हैं। पहला मैच महादेव चम्यावल एकादश बनाम दाउटी एकादश के बीच खेला गया। इसमें दाउटी विजय रही। चम्यावल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए जवाबी पारी में दाउटी एकादश ने 3 विकेट से जीत लिया। इसी तरह अगला मैच दुर्गा इलेवन और बातल एकादश के बीच खेला गया। इसमें दुर्गा इलेवन ने पहले खेलते हुए 12 ओवरों 47 रन बनाए, जबकि बातल ने 2 विकेट गवांकर ही मैच अपने नाम कर लिया। इससे पूर्व मुख्यातिथि सहित कमेटी के लोगों द्वारा स्वर्गीय धर्मपाल ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें याद किया गया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी और नशे जैसी गतिविधियों से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर समिति के समिति सचिव भीम सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष रमन कंवर, मंच संचालक ओमप्रकाश भारद्वाज, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष ऋषि देव शर्मा, नगर पंचायत अर्की की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, पार्षद रुचिका गुप्ता, कामेश्वर शर्मा, ताराचंद, रतन सिंह, राकेश ठाकुर, कृष्ण सिंह ठाकुर, जियालाल वर्मा मौजूद रहे।