{"_id":"654e345f8edb51087e04b320","slug":"dangue-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-10787-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीबीएन में डेंगू के 16 नए मरीज, 552 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीबीएन में डेंगू के 16 नए मरीज, 552 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के बाद भी बीबीएन में नहीं थम रहे डेंगू के मामले
स्वास्थ्य विभाग का दावा दिवाली के बाद कम होंगे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। बद्दी और नालागढ़ में दो दिन के भीतर 16 रोगियों में डेंगू के लक्षण पाए गए। अब बीबीएन में रोगियों की संख्या बढ़कर 552 हो गई है। बद्दी 351 और नालागढ़ में 201 मरीज हैं।
बद्दी में 46 रोगियों के सैंपल लगाए गए थे जिसमें पांच लोगों में डेंगू पाया गया। वहीं नालागढ़ में 12 रोगियों में डेंगू पाया गया। हालांकि पहले स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा था कि ठंड के साथ डेंगू कम होता जाएगा, बावजूद इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के मिलकर डेंगू रोकने के सामूहिक प्रयास भी रंग नहीं ला पाए हैं। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में भी लगातार रोगी आ रहे हैं।
बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि रोगियों को उनकी बीमारी के हिसाब से उपचार दिया जा रहा है और लोग एक सप्ताह के बाद सामान्य भी हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को पूरे शरीर को ढककर रखने की हिदायत दी है। उन्होंने रोगियों को सफाई का ध्यान रखने व पानी जमा न होने की देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद डेंगू का लारवा कम होता जाएगा।