{"_id":"66e98cf95a140b956b0ec421","slug":"dangue-cases-in-baddi-solan-news-c-176-1-ssml1040-128758-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में डेंगू के छह नए मरीज, आए, 16 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में डेंगू के छह नए मरीज, आए, 16 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
मंगलवार को बद्दी में 22 मरीजों के लिए लिए गए सैंपलसंवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत डेंगू के 6 नए मरीज पॉजीटिव आए हैं। बीबीएन में डेंगू के रोगियों की संख्या अब बढ़कर 16 हो गई है। बद्दी में मंगलवार को 22 मरीजों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बद्दी में 9 और नालागढ़ में 7 मरीज पॉजीटिव पाए जा चुके हैं।
बीएमओ नालागढ़ डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि बद्दी अस्पताल में किए गए 22 टेस्ट में से 6 नए मरीज डेंगू के डिटेक्ट हुए हैं और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। बद्दी व नालागढ़ में नप की ओर से लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है।