फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Damaged Hanuman Siddhapeeth sinking railway track also in danger

Solan News: क्षतिग्रस्त हनुमान सिद्धपीठ धंसने से रेलवे ट्रैक भी खतरे में

Thu, 03 Aug 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 03 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Damaged Hanuman Siddhapeeth sinking railway track also in danger
कंडाघाट के हनुमान सिद्धपीठ मंदिर का निरिक्षण करते उपमंडला​​धिकारी व रेलवे अ​धिकारी। संवाद
कंडाघाट(सोलन)। रेलवे स्टेशन कंडाघाट के समीप हनुमान सिद्धपीठ परिसर और इसमें बने नवग्रह देवताओं के मंदिर सहित बहुत सा भाग भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ परिसर के लगातार धंसने के कारण कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन को भी खतरा बना हुआ है। रेलवे बोर्ड ने जैसे ही रेल लाइन सुरक्षा के लिए दीवार लगाने का काम शुरू किया। इसकी खुदाई से यहां फिर से धंसने का खतरा बना गया है। इसी बीच वीरवार को हनुमान मंदिर का रास्ता भी करीब आठ फीट तक धंस गया, मंदिर परिसर और उसकी कई मूर्तियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन

इसको देखते हुए उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य ने राजस्व अधिकारियों, नगर पंचायत अधिकारी रजनीश, उपाध्यक्ष मनीष सूद और रेलवे के इंजीनियर व अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बताया कि क्षतिग्रस्त परिसर में जो दरारें आई हैं उससे धंसाव आया है। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार बनाना जरूरी है। इसके चलते परिसर और आस-पास खड़े पेड़ों को काटे बिना काम संभव नहीं है। इसलिए नप के अधिकारियों को पेड़ काटने की अनुमति के लिए वन मंडल अधिकारी के सोलन कार्यालय में तुरंत अनुमति प्रक्रिया पूरी करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed