{"_id":"6661c2c13b16395ab10ef8d6","slug":"culvert-water-in-salogra-fields-and-crops-destroyed-solan-news-c-176-1-ssml1042-122907-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सलोगड़ा में पुलिया के पानी \nसे खेत और फसलें तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सलोगड़ा में पुलिया के पानी से खेत और फसलें तबाह
Thu, 06 Jun 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
सलोगड़ा के समीप लोगों ने रोका कार्य। संवाद
एनएचएआई और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक
बुधवार देर शाम बारिश के बाद घरों में भी घुसा था पानी
लोगों का आरोप घरों के ऊपर कर दी है पुलिया की निकासी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सलोगड़ा के समीप पुलिया से घर, खेत और फसलें तबाह हो गई हैं। इससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है। फोरलेन निर्माण के दौरान बनाई गई पुलिया से लोगों की नकदी फसलों पर पानी फिर गया है और खेत पूरी तरह से खराब हो गए हैं। इन्हें ठीक करना भी काफी मुश्किल हो गया है। यहां पर भूस्खलन का खतरा भी बन गया है। वहीं, अब लोगों ने पुलिया का विरोध करना भी शुरू कर दिया है। वीरवार को भी लोगों ने यहां पर जेसीबी से हो रहे काम को मौके पर ही रुकवा दिया।
इसके बाद यहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और फोरलेन में निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर आकर जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। लेकिन इस दौरान लोगों और अधिकारियों के बीच तीखी नोक झोंक भी हो गई।
इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को यह तक कह दिया कि सड़क के नीचे मकान बनें है तो इसका क्या किया जाए। ड्राइंग के मुताबिक ही कार्य किया जाएगा और पुलिया का मुंह नहीं बदला जाएगा। अधिकारी ने कहा कि पहले भी बारिश होती थी। उसका पानी भी कहीं जाता होगा। यह सब बातें सुन लोग गुस्सा गए और कहा कि अगर एक हफ्ते में पुलिया की निकासी नहीं बदली गया तो वह सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे। वहीं, लोगों का आरोप है कि जब पुलिया का निर्माण किया जा रहा था तो कंपनी के कर्मचारियों को इसकी निकासी किसी और जगह करने के लिए कहा था। लेकिन लोगों की बात नहीं सुनी और अब लोगों का नुकसान होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
गौर रहे कि बुधवार देर शाम सलोगड़ा के समीप बारिश के बाद पुलिया का पानी लोगों के घरों और खेतों की ओर चला गया। इससे एक घर की दीवार भी ढह गई। मजबूरी में डर के साये में परिवार को रात काटनी पड़ी। वहीं, जब सुबह लोगों ने खेतों को देखा तो मंजर सब कुछ तबाह करने वाला दिखा। इसके बाद लोग सड़क पर उतर आए। हाईवे पर सोलन से कैथलीघाट तक फोरलेन का दूसरे चरण में कार्य चला हुआ है। लेकिन यहां भी लोगों को दिक्कतें आनी शुरू हो गई हैं।
इनसेट
पानी के बहाव से पावर टिलर भी बहा
पुलिया से पानी का बहाव इतना तेज था कि वह खेत में खड़ा पावर टिलर को भी बहा ले गया। इससे पावर टिलर भी खराब हो गया। लोगों का कहना है कि पुराने एनएच पर बनी पुलिया को कर्मचारियों को देखना चाहिए। उसी के मुताबिक इस पुलिया का निर्माण किया जाना चाहिए। यह पहली बार हुआ है कि ग्रामीणों को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है।