{"_id":"6aa68aad6d1906fba505d0c6","slug":"culvert-slab-collapses-near-kharota-traffic-halted-solan-news-c-176-1-ssml1044-178900-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खरोटा के पास गिरा पुलिया का लेंटर, यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खरोटा के पास गिरा पुलिया का लेंटर, यातायात ठप
Mon, 14 Sep 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला गुणाई मार्ग पर खरोटा केसमीप सड़क पर फंसे वाहन- संवाद।
लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार पर उठी उंगलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन: बरोटीवाला से गुनाई मार्ग पर खरोटा के पास लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है। स्लैब वाली पुली से वाहनों की आवाजाही जारी थी कि अचानक एक भारी लेंटर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इस हादसे में सड़क से गुजर रहीं कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। लेंटर गिरते ही एक टिपर सीधे पुलिया के गड्ढे में जा गिरा, जबकि एक अन्य टिपर और पिकअप वाहन पास के दलदल में फंस गए। सड़क पर तीन से अधिक गाड़ियां फंसी होने के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।
करोड़ों रुपये के बजट के बावजूद इस तरह के निर्माण कार्य से जनता में भारी रोष है। स्थानीय लोगों और प्रभावित वाहन चालकों का कहना है कि इतने कमज़ोर और घटिया लेंटर का निर्माण किस ठेकेदार ने किया है। उस पर कार्रवाई हो। लापरवाही के चलते जनता के पैसे की बर्बादी हो रही है और मुसीबत आम लोगों को झेलनी पड़ रही है।
लोगों की मांग है कि सरकार, शासन और विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। स्थानीय निवासियों से फंसे वाहन चालकों और उनके सहायकों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करने की अपील की गई है। बरोटीवाला में लोक निर्माण विभाग के घटिया निर्माण का यह मामला सरकारी परियोजनाओं में गुणवत्ता नियंत्रण और जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है। इस घटना से न केवल आम जनता को परेशानी हुई है, बल्कि सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर भी इशारा करता है। विभाग को इस मामले में तत्काल उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
कोट
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मनीष ठाकुर ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने शीघ्र ही वहां पर जेसीबी मशीन भेजकर मार्ग को सुचारू करने का आश्वासन दिया है।