Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cultural news solan

Solan News: जिले के गुरुद्वारों में श्रद्धा से मनाया गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव

Tue, 24 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोलन के सपरून बाईपास स्थित गुरुद्वारे में राज्यपाल ने नवाया शीश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के गुरुद्वाराें में गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हजारों संगत मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंची। जिला मुख्यालय स्थित गुरुद्वारा साहिब में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता सोलन शहर के सपरून बाईपास स्थित गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने देशवासियों, विशेषकर सिख संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव के तीन मूलभूत सिद्धांत नाम जपो, किरत करो और वंड छको एक संवेदनशील, समतामूलक एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण का सशक्त आधार प्रदान करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि सिख गुरुओं के अद्वितीय बलिदान तथा स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में सिख समुदाय का अतुलनीय योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
उधर, शहर के अपर बाजार स्थित गुरुद्वारे में भी गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम और श्रद्धा से मनाया गया। गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया और बड़ी संख्या में संगतों ने माथा टेका। श्री आनंदपुर साहिब से आए रागी जत्थे ने कीर्तन दीवान सजाया और गुरबाणी से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर लंगर लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


इनसेट
गुरुद्वारा साहिब धर्मपुर में लगाया लंगर

धर्मपुर (सोलन)। गुरुद्वारा साहिब धर्मपुर में गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर लंगर लगाया गया। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य कमलजीत सिंह, परमजीत सिंह और सुरजीत सिंह लांबा ने बताया कि सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे। कसौली के पूर्व विधायक डॉ. राजीव सैजल ने भी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। लंगर के आयोजन में गुरबचन सिंह सेठी, जसप्रीत सिंह, कंवरदीप सिंह, दमनप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह लांबा, गुरप्रीत सिंह, सुखविंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने सहयोग दिया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, मदन मोहन मेहता, नरेंद्र ठाकुर और चंदन शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल
नालागढ़ (सोलन)। सिख पंथ के प्रथम गुरु गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव नालागढ़ में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा में विशेष शबद कीर्तन एवं कथा दरबार का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। भाई दलबीर सिंह सफर और भाई जसवीर सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। संवाद

गढ़खल और कसौली के गुरुद्वारों में हुए धार्मिक कार्यक्रम
कसौली (सोलन)। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गढ़खल और कसौली के गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिख संगत ने श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ गुरु पर्व मनाया। गुरुद्वारों में माथा टेकने और गुरबाणी का श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में संगत पहुंची। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पिछले पांच दिन से गढ़खल और कसौली के दोनों गुरुद्वारों में सुखमनी साहिब के पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन प्रभातफेरियां निकालीं। संवाद

कंडाघाट गुरुद्वारे में उमड़ी संगत
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट स्थित गुरुद्वारा साहिब में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। संगत ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की। गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग मंगलवार को विधिवत रूप से डाला गया। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में विशेष दीवान सजाया गया। रागी जत्थों ने अपनी मधुर वाणी से गुरबाणी कीर्तन और गुरु महिमा का गुणगान कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुरु नानक देव के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए संगत को किरत करो, नाम जपो और वंड छको के सिद्धांतों पर चलने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया। संवाद

इनसेट
सुबाथू गुरुद्वारा साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सुबाथू (सोलन)। छावनी परिषद सुबाथू स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष गुरबाणी कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। समारोह में 14 जीटीसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा ने दरबार साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर गुरु सिंह सभा के प्रधान परमजीत सिंह व सचिव मनमोहन सिंह ने मुख्यातिथि को सरोपा, कृपाण व स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पाइनग्रोव स्कूल के बच्चों सहित भाई जगनमोहन सिंह, भाई तेजिंदर सिंह, भाई जगमिंदर सिंह और भाई जगमोहन सिंह ने अपनी मधुर गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed