{"_id":"6ad9ff88200347cfdb05eb00","slug":"cultural-knight-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1003-182447-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हारमनी ऑफ द पाइंस ने दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हारमनी ऑफ द पाइंस ने दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर
विज्ञापन
देशभक्ति गीतों से गूंजा दाड़लाघाट, दशहरा उत्सव का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट में आयोजित तीन दिवसीय दशहरा उत्सव मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या हिमाचल पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइंस के नाम रही। पुलिस बैंड के कलाकारों ने देशभक्ति, हिंदी, पंजाबी और हिमाचली गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और दर्शक देर रात तक गीतों पर झूमते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7:00 बजे हुआ। मुख्य अतिथि विधायक संजय अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया। बैंड के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का स्वागत किया। बैंड ने भारत हमें जान से प्यारा है और वंदे मातरम जैसे देशभक्ति गीतों से अपनी प्रस्तुति शुरू की। इसके बाद संदेशे आते हैं, मेरा रंग दे बसंती चोला और जय हो जैसे गीत प्रस्तुत किए। इन गीतों ने दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। कलाकार कार्तिक शर्मा, कृतिका तंवर, मुस्कान ठाकुर और दलीप शर्मा ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। हिंदी फिल्मी गीतों और पंजाबी धुनों पर भी दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और थिरकते नजर आए। हिमाचली लोकगीतों और नाटियों ने कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति की छटा बिखेरी। कलाकारों ने हर उम्र के दर्शकों को संगीत से जोड़े रखा। मुख्य अतिथि विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि दशहरा उत्सव दाड़लाघाट की पहचान है। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान श्याम सिंह चौधरी और उपप्रधान हेमराज गौतम ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया।