फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crowds of people gathered to seek blessings of the gods

Solan News: देवताओं का आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Sun, 06 Apr 2025 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट में 9 देवताओं की 25वीं जात्रा का दी बाघल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा ने किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दी बाघल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट ने अपने वार्षिक समारोह में 9 देवताओं की 25वीं जात्रा का आयोजन किया। जात्रा में विधायक अर्की संजय अवस्थी और यूनिट हेड अंबुजा राजेंद्र कुर्मी, मनोज कौशल विशेष रूप से मौजूद रहे। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 9 देव पालकियों ने शिरकत की। देव मिलन के भव्य आयोजन में समस्त क्षेत्रों से पधारे देवताओं के चरणों में लोगों ने शीश नवाया। देव पालकियों में बाड़ूबाड़ा दाड़लाघाट, देव मंढोड ड़वारु, देव शाठक, देव मंढोड मांगू, देव संघोई, देव कोलका, देवता हरसंग बड़ोग, देव कश्लोग व माता भीमा काली करसोग उपस्थित रहे। सैकड़ों लोगों ने देवताओं का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की पहली शाम को समस्त देवता गण पहुंच जाते हैं। दूसरे दिन देव पूजा के साथ देवताओं का रोमांचक नृत्य श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। लोग बड़ी संख्या में पधारकर देवार्चन करते हैं। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। वहीं सभा प्रधान जगदीश ठाकुर, सोसाइटी के समस्त सदस्यों ने दोपहर बाद देवताओं की पूजा अर्चना की। एक बजे तक देवताओं की परंपरागत जात्राएं हुई। इसके बाद विधायक अर्की संजय अवस्थी ने यहां पहुंचने पर 10 देवताओं का आशीर्वाद लिया। इससे पहले बाघल लैंड लूजर परिवहन सभा समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर ने विधायक अर्की का स्वागत किया और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। विधायक अर्की संजय अवस्थी ने कहा कि मेले व त्योहार हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। कहा कि हिमाचल के लोगों की देवी देवताओं पर बड़ी आस्था है। इससे पहले हिमाचली संगीत के कलाकार विशेष रूप से हिमाचली जोड़ी अर्जुन गोपाल व रंजना रघुवंशी, इंदु शांडिल, सुरेश सोहिल, गोलू कश्यप ओर एंकर पूजा शर्मा ने उपस्थित जन समूह का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed