फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crowds gathered on the last day of the Maa Mansa Devi fair, shopping in full swing

Solan News: मां मनसा देवी मेले के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब, जमकर खरीदारी

Fri, 27 Mar 2026 01:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered on the last day of the Maa Mansa Devi fair, shopping in full swing
जिला स्तरीय मनसा माता मेले के दौरान उमडी लोगों की भीड। संवाद
धर्मपुर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय मेले का समापन, भंडारे का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। जिला स्तरीय तीन दिवसीय माता मनसा मेले के अंतिम दिन मेले में भारी भीड़ रही। माता के मंदिर से लेकर मेला स्थल तक दोपहर से ही लोग जुटे रहे। बच्चों और युवतियों ने झूले और अन्य खेलों का खूब आनंद लिया, जबकि महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। मेले में खिलौने, घर सजाने का सामान, प्लास्टिक आइटम, कपड़े, बर्तन और तरह-तरह के आचार व चटनी सस्ते दामों पर उपलब्ध कराए गए थे। दुकानदारों ने भी अंतिम दिन की भीड़ से संतोष जताया। खासकर मिठाई विक्रेताओं की दुकानों पर जलेबी और पकौड़े लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गईं। इस अवसर पर कृषि और बागवानी विभाग की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें लोगों ने जानकारी हासिल की। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने घरेलू उत्पाद बेचने के लिए स्टॉल लगाए। मेले में स्वास्थ्य विभाग ने जीवन धारा वाहन भी लगाया, जिसमें लोगों ने अपना बीपी, शुगर और अन्य टेस्ट करवाया। मेले के दौरान तीन अलग-अलग भंडारों का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले का समापन उत्साह और भक्ति के साथ हुआ।

जिला स्तरीय मनसा माता मेले के दौरान उमडी लोगों की भीड। संवाद

जिला स्तरीय मनसा माता मेले के दौरान उमडी लोगों की भीड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed