{"_id":"58c7fa3c4f1c1b6a2d32a147","slug":"van-feeldown-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन खाई में लुढ़की एक युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैन खाई में लुढ़की एक युवक की मौत
ब्यूरो, सोलन
Updated Tue, 14 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार के बनिया देवी के पास मारुति वैन के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुनिहार के बनिया देवी के पास मारुति वैन के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दुर्घटना सोमवार होली वाले दिन देर रात हुई। वैन में एक ही व्यक्ति सवार था। बताया जा रहा है कि वैन चालक अपने रिश्तेदारों को छोड़ने कुनिहार के पांवा क्षेत्र में आया था।
विज्ञापन
लौटते वक्त हादसा हो गया। पुलिस को इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह दी। पुलिस के अनुसार कुनिहार के बनिया देवी के पास बीती रात एक मारुति कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 26 वर्षीय चालक मनोहर लाल पुत्र सुखराम गांव प्राथाखुर्द हरिपुर जिला सोलन की मौके पर ही मौत हो गई। इसे सोमवार की पूरी रात किसी भी व्यक्ति ने नहीं देखा।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने गाड़ी गिरी देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन